31 जनवरी 2013 - 20:30

ईरान के रक्षामंत्री ने घोषणा की है कि वह ईरान में बने एक नये युद्धक विमान का शनिवार को अनवारण करेगा...........

ईरान के रक्षामंत्री ने घोषणा की है कि वह ईरान में बने एक नये युद्धक विमान का शनिवार को अनवारण करेगा।

घोषणा के अनुसार ईरान के भीतर डिज़ाइन और तैयार किया गया क़ाहिर-३३१ युद्धक विमान ईरान में क्रांति की सफलता की वर्षगांठ के दौरान शनिवार को पेश किया जाएगा।

ईरान के भीतर डिज़ाइन और तैयार किये गये क़ाहिर-३३१ युद्धक विमान के अनवारण कार्यक्रम में राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार ईरान में तैयार किया गया युद्धक विमान, अमरीका में बने एफ ए, १८ युद्धक विमान की क्षमता से संपन्न है। एक सीट वाले यह बम वर्षक विमान, शत्रुओं के विमानों को मार गिराने तथा राकेट और बम से लैस होने की क्षमता रखता है।

 ईरान ने हालिया वर्षों में रक्षा क्षेत्र में अत्याधिक तेज़ी से प्रगति की है और कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हुआ है। ईरान ने सब से पहले आज़रख्श नामक युद्धक विमान बनाया था जिसके बाद ईरान ने साएक़ा नामक आधुनिक युद्धक विमान बनाया।

........
166